भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: पामगढ़ में ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पामगढ़ नगर पंचायत में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “गाँव चलो, बस्ती चलो” अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह, विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना जांगड़े सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पामगढ़ मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, मंडल महामंत्री मनोहर शास्त्री, जिला सोशल मीडिया संयोजक गौरव तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष फिरत कश्यप, महामंत्री उमेश यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री मनोज घोष, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोबल सिंह जाहिरे, जिला मंत्री सौरभ तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास संजू कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप, अमित अनंत, शुभेंद्र तिवारी, राघव पटेल, मंडल मंत्री सौरभ शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष यशवंत केशी एवं मीडिया प्रभारी रमेश कुर्मी की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला, मंडल एवं महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ-ज्येष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


