धरदेई में विकासखंड स्तरीय पशुधन व कुक्कुट प्रदर्शनी एवं पशु मेला सम्पन्न, उत्कृष्ट पशुपालकों को किया गया सम्मानित

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम धरदेई में 09 अप्रैल 2026 को विकासखंड स्तरीय पशुधन व कुक्कुट प्रदर्शनी एवं पशु मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न नस्लों के पशुओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में पशुओं को अलग-अलग वर्गों में विभाजित कर उनकी गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं देखरेख के आधार पर मूल्यांकन किया गया। चयनित पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश (पामगढ़) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानेश जांगड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपचंद साहू (उपाध्यक्ष ज.प.पामगढ़), रजनी साहू, दीपक साहू, शांता बाई एवं दीनदयाल (जनपद सदस्य) उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम धरदेई के सरपंच साकेत बिहारी कर्ष, डॉ. एम.एस. पाटले (सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ पामगढ़), टी. के. टंडन (AVFO), सुखसागर आदित्य (AVFO) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लेखराम चंद्रा, नूरखान, अभिषेक, रामकृपाल, परदेशी यादव सहित PAIW के सदस्य—सुखनंदन साहू, शत्रुघ्न पटेल, प्रभाकर साहू, लीलाराम, पंकज, प्रेम दिनकर, माधव साहू एवं लखेश्वर साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं पशुपालकों में नरेंद्र साहू, चंदराम साहू, सीनू पटेल एवं सखित यादव सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने पशुओं के साथ प्रदर्शनी में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

इन्हें भी पढ़े