ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, महिला थाना में नई टीम की तैनाती, देखें लिस्ट…

 (पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने 106 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को विशेष रूप से स्थानांतरित किया गया है। करीब तीन वर्षों से एक ही जगह कार्यरत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।

🔹 महिला थाना में नई पदस्थापना

जिले के नवीन महिला थाना में 11 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो को सौंपी गई है।

🔹 31 मार्च को होगा शुभारंभ

नवीन महिला थाना का शुभारंभ 31 मार्च को आईजी बिलासपुर द्वारा किया जाएगा, जिसे जिले में महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

🔹 रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव

आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किया गया है, जिससे आम जनता को तेज़ और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।

पुलिस विभाग के इस कदम को जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे नियमित तबादलों से कार्य में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।

इन्हें भी पढ़े