BREAKING NEWS: ग्राम पंचायत महका में बड़ा घोटाला उजागर, सरपंच पद से हटाई गईं शांति खूंटे

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ । जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत महका में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच श्रीमती शांति नंदकिशोर खूंटे को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत एसडीएम पामगढ़ द्वारा की गई है।


जांच में खुलासा हुआ कि पंचायत में बिना ग्राम सभा या पंचायत बैठक की स्वीकृति, बिना प्राक्कलन तथा निर्धारित नियमों का पालन किए लाखों रुपये की राशि का आहरण और भुगतान किया गया। जांच अधिकारियों ने 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग में भी गंभीर गड़बड़ियां पाई हैं।

प्रशासनिक जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई भुगतान बिना वैध जीएसटी बिलों के किए गए, जबकि कुछ मामलों में राशि स्वयं के नाम से निकाले जाने के आरोप भी प्रमाणित पाए गए। मामले में पंचायत सचिव की भूमिका भी संदिग्ध और लापरवाहीपूर्ण पाई गई है, जिसके चलते संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार जांच में सरपंच और सचिव दोनों की प्रशासनिक एवं वित्तीय लापरवाही साबित हुई है। इसके बाद सरपंच को पद से पृथक करने का आदेश जारी किया गया, जिससे पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

स्पष्टता मुख्य बिंदु

• ग्राम पंचायत महका में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा।

• सरपंच शांति खूंटे को धारा 40 के तहत पद से हटाया गया।

• पंचायत सचिव भी जांच में दोषी पाए गए।

• बिना बैठक और प्राक्कलन लाखों रुपये का आहरण।

• 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी सामने आई।

• बिना जीएसटी बिल और नियमों के भुगतान किए गए।

• सीईओ को सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश।

• प्रशासन की कार्रवाई से पंचायत में मचा हड़कंप।

नियम विरुद्ध कार्य करने वाले ऐसे भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए क्योंकि ग्रामीणों की उम्मीद से और शासकीय राशि को पानी में फेरने का कार्य करते है।

इन्हें भी पढ़े