छ.ग.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्ति पर केन्द्रीय समिति शिवरीनारायण द्वारा आभार व्यक्त

(मदन खाण्डेकर)

शिवरीनारायण ।  छत्तीसगढ़ केवट (निषाद) समाज केन्द्रीय समिति शिवरीनारायण की ओर से राज्य सरकार द्वारा नेहरू राम निषाद भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एंव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.केवट (निषाद) समाज को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य के पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय है।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद केवट ने कहा, “हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं और इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हैं। हमें विश्वास है कि नेहरू राम निषाद जी के नेतृत्व में आयोग पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनकी नियुक्ति से समाज के इस वर्ग की समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा, और उनकी आवाज़ और अधिकारों को सही मंच मिलेगा।”संगठन की ओर महासचिव रमेशचंद्र कैवर्त्य ने कहा कि पिछड़ा वर्ग राज्य की आर्थिक और सामाजिक संरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस समुदाय के हितों की देखरेख के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता थी। नेहरू राम निषाद जी के अनुभव और उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय समिति शिवरीनारायण ने आयोग के साथ मिलकर समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए आगे भी निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है। केन्द्रीय समिति ने विश्वास जताया कि सरकार का यह कदम पिछड़ा वर्ग के समग्र विकास और उनके उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शिवरीनारायण नगर से डॉक्टर मनहरण केवट,उग्रेश्वर गोपाल केवट,अजय केवट ने भी आभार जताया है