मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की स्वास्थ्य टीम ने की सौजन्य भेंट, जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

{Pankaj Kurre}

रायपुर | छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की स्वास्थ्य टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, जरूरतमंद मरीजों को इलाज में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान जनसेवा, स्वास्थ्य सहयोग और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।


सौजन्य मुलाकात के दौरान एसोसिएशन की टीम ने बताया कि संगठन जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए उचित मार्गदर्शन देने, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सहयोग करने तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। टीम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनहितकारी कार्यों को और प्रभावी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, अतिरिक्त सलाहकार विजेंद्र बघेल, सत्कार अधिकारी टोपेश ध्रुव एवं स्वास्थ्य विभाग के संयोजक अरविंद वर्मा उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एसोसिएशन द्वारा जनसेवा और स्वास्थ्य सहयोग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को आम नागरिकों तक स्वास्थ्य संबंधी सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा एसोसिएशन

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने दोहराया कि संगठन आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को उचित मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना और जनहित के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।

इन्हें भी पढ़े