छग पुलिस के मयंक स्ट्रांग मेन, वन विभाग के टण्डन मास्टर्स स्ट्रांग मेन, स्ट्रांग वुमेन जूनियर अस्मिता व स्ट्रांग वुमेन बनी लीना
रायपुर। 8 व 9 मई को आयोजित महिला पुरुष स्टेट पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन राजिम गोबरा नयापारा हरिहर स्कूल में किया गया। छग पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार एवं युवा मंच राजिम के सचिव निहाल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में स्ट्रांग मेन और वुमेन को बिग ट्राफी के साथ 15000 रुपये का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्ट्रांग मेन छत्तीसगढ़ पुलिस के मयंक सोनी और मास्टर्स में चैन प्रकाश टण्डन, सब जूनियर में राजिम के हर्ष साहू और जूनियर में धमतरी के अभय कुमार को स्ट्रांग मेन के खिताब से नवाजा गया। महिला वर्ग में स्ट्रांग वुमेन बनी धमतरी की लीना जबकि रायपुर के अस्मिता धनसोन पावर लिफ्टिंग।
महासचिव माणिक ताम्रकार ने मंच से घोषणा किया कि अब जिस जिले में पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी उसके लिए छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन आयोजक को स्ट्रांग मेन वुमेन के लिए 15000 नगद दिया जाएगा। क्योंकि पावर लिफ्टर को सरकारी नौकरी मिलता नहीं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हर्ष साहू, निहाल जैन मुनिनद्र साहू थे।
परिणाम इस प्रकार है 53 किलो में आशीष निषाद 4 गोल्ड व 1 सिल्वर, प्रतीक चंद्राकर 1 गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 कास्य, विर भद्र सिंह ठाकुर 4 कास्य, पोषण दास मानिकपुरी 1 गोल्ड, 2 कास्य, 59 किलो में हेमंत यादव 4 गोल्ड, बादल निषाद 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, तेजस हेडउ 3 गोल्ड व 1 कास्य, लोमेष निर्मलकर 1 सिल्वर, वेदांश राणा 1 गोल्ड व 1 सिल्वर, 66 किलो में नवीन चंद कपूर 3 गोल्ड,, 66 किलो सब जूनियर में वेदांत साहू 4 गोल्ड, हेमचंद्र कोराम 3 सिल्वर, यश साहू 3 कास्य, जूनियर 66 किलो में यश राजपूत गोल्ड, सीनियर में कबीर साहू गोल्ड, 74 किलो सीनियर में रॉबर्ट एम 4 गोल्ड, राकेश पटेल 4 सिल्वर, युगल किशोर 2 कास्य, सब जूनियर 74 किलो में आर्यन साहू 4 गोल्ड, 74 किलो जूनियर में अभय कुमार 4 गोल्ड, उपेंद्र कुमार 4 सिल्वर, सन्नी मुंडा 4 कास्य, मास्टर्स 74 किलो में मनहरन साहू 4 गोल्ड, 83 सब जूनियर में हर्ष साहू 4 गोल्ड, यश वर्धन सोनी 4 सिल्वर, सूरज यादव 1 कास्य, जूनियर 83 किलो में हर्ष वर्धन सोनी 4 गोल्ड, शुभम मिश्रा 4 सिल्वर, 83 किलो सीनियर में अमर्त्य राव 1 गोल्ड व 3 सिल्वर, यश वर्धन सोनी 3 गोल्ड व 1 सिल्वर, 93 किलो मास्टर्स 2 में चैन प्रकाश टण्डन 4 गोल्ड, मास्टर्स 3 में देवेन्द्र शारडा 3 गोल्ड, 93 किलो सब जूनियर में शुभम तिवारी 4 गोल्ड, अमेय जिवाने 4 सिल्वर, 105 किलो जूनियर में कुनाल साहू 4 गोल्ड, 120 किलो सीनियर में 4 गोल्ड मिला। इन सबको गोबरा नवापारा नगर पालिका के अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी संजय साहू व महामंत्री कांग्रेस निर्माण सिंह साहू ने सभी विजयी खिलाडिय़ों को नगद, मेडल और कप से सम्मानित किया।


