मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल
(रौनक साहू)
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार क़ो विकासखण्ड पलारी अंतर्गत ग्राम ओड़ान में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित गोंड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों क़ो आशीर्वाद व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर
कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन व नगर पंचायत पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 -50 लाख,ग्राम ओड़ान में बड़ादेव ठाना में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा तथा ओड़ान के शनिमंदिर से बड़ादेव ठाना तक सीसी रोड निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस सामूहिक विवाह में आमंत्रित करने पर सभी सगाज़नो का आभार। आज 28 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया हैं उन्हें बहुत -बहुत बधाई। आदिववासी समाज संगठित होकर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ें और जो लोग पीछे रह गए हैं उन्हें आगे बढ़ाएं। हमारी सरकार आदिवासी समाज के युवाओ के लिये भी अनेक योजना लागू की हैं। युवा पढ़ लिखकर उच्च शिक्षित हो और समाज को भी नई दिशा दें।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह बहुत अच्छी पहल हैं। इस तरह के आयोजन से समाज संगठित भी होता है।
इस अवसर पर जांजगीर- चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,विधायक संदीप साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,उपाध्यक्ष पवन साहु, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते,महासभा अध्यक्ष शिव सिंह नेताम सहित अन्य सामाजिकजन उपस्थित थे।

