सुशासन तिहार में कोसला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। यहां उन्होंने माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री O. P. Choudhary, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, अमर सुलतानिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इन्हें भी पढ़े