मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दर्शन करने पहुचेंगे गिरौदपुरी, गुरु खुशवंत साहेब सतनाम सद्भाव पदयात्रा पर, बाबा गुरुघासीदास जी के दर्शन करने गिरौदपुरी धाम पहुँच रहें श्रद्धालु, सतनामी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी श्रद्धालुओं को खिला रहें प्रसाद, प्रशासन की चौकस है व्यवस्था

(रौनक साहू)

कसडोल। मनखे मनखे एक सामान का संदेश देने वाले बाबा गुरुघासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पंचमी से फाल्गुन सप्तमी तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें जिले सहित देशभर के कोने कोने से बाबा गुरुघासीदास जी के अनुयायी गिरौदपुरी धाम पहुँचकर मत्था टेकते हैं, इस बार गिरौदपुरी धाम में मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी तक लगा हुआ हैं, जिला प्रशासन के द्वारा चाक चौबंध ब्यवस्था किया गया है। जगह जगह निःशुल्क भोजनालय, सभी रास्तों में पार्किंग, सुलभ पेयजल, आवागमन की साधनों सहित सभी सुविधाएं दर्शनार्थियों को मिल रहा है। रविवार प्रथम दिवस सभी दर्शनीय स्थलों में श्रद्धालु दर्शन करते रहे, जमीन नापने वालों के लिये मुख्य गेट से मंदिर तक चटाई एवं बरेकेटिंग कर सुरक्षा सुलभता बनायी गयी है। गौरतलब है कि आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुँच रहें है, साथ ही सतनाम सद्भाव पदयात्रा में गिरौदपुरी धाम तक निकले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी लवन से निकलकर कसडोल पहुँच रहें है, जहाँ समाजजन बड़ी संख्या में स्वागत करने इंतेजार कर रहें है, इधर प्रशासनिक अमला भी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के आगमन पर चौकस है।

*सतनामी कल्याण समिति ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था*

आपको बता दें कि कसडोल के गुरुघासीदास चौक में सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति कसडोल के द्वारा मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है, गौरतलब है कि सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्य जिनके द्वारा आपसी चंदा एकत्रित कर बाबा के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था किया गया। जिसमे बाबा जी के दर्शन करने पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध हो रहा है। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु यहाँ भोजन अवश्य करें।

*बाबा के दर्शन करने पहुँच रहें अनुयायी*

धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल गिरौदपुरी में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग बाबा का एक झलक पाने घंटों लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। जिसके कारण मुख्य मंदिर में भारी भीड़ लगी हुई है। लोग बाबा का एक झलक पाने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और श्रद्धा से दर्शन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गिरौदपुरी में कुतुब मीनार से ऊंचा जैत खाम का निर्माण किया गया है जिसमें सप्तमी तिथि अर्थात इस वर्ष मंगलवार 24 फरवरी को समाज के धर्म गुरु द्वारा पालो चढ़ाया जाएगा। जिसका दर्शन करने के बाद लोग अपने घर वापस लौट जाते है ।

*समिति में यह शामिल*

सतनामी कल्याण समिति में मुख्यरूप से राजमहंत सी आर टंडन, शिवचरण साय, पी.एल टण्डन, जी.आर. घृतलहरे, मूलचंद घृतलहरे, विनोद कुमार चेलक, समिति पदाधिकारियों में आर. सी. खूंटे (अध्यक्ष), राजकुमार महिलांगे, यशवंत महिलांगे उपाध्यक्ष, संतोष कुमार मिरी सचिव, नरेन्द्र मनहर- सह सचिव, दीनूराम घृतलहरे कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार चेलक महामंत्री, मिथलेश घृतलहरे मिडिया प्रभारी, पुष्पाकर सोनवानी प्रवक्ता, सदस्यगण रामसागर कोशले, लक्ष्मण कोशले, बीरेन्द्र कुमार चेलक, होली राम बंजारे, जितेन्द्र जांगड़े, कमलेश धिरहे सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।






इन्हें भी पढ़े