ठेकेदार को दुर्घटना का ईंतजार गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग पर बडे बडे जानलेवा गड्ढा
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग काफी जर्जर और बडे बडे जानलेवा गड्ढे हो गया है और भारी वाहन गड्ढे से पलटने के कगार हो रहे है लेकिन सडक टेकेदार को बडा हादसा का ईंतजार है सी सी रोड निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भी टेकेदार कार्य प्रारंभ नही किया जा रहा है जिससे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त किया गया हैगिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग की सडक बहुत ही बदहाल हो गया हैऔर इस मार्ग पर पैदल चलना तो दुर की बात चार पहिया वाहन भी गड्ढे में फंसने लगा है गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर सडक की दुरदसा बीते दो वर्ष से है और गिधौरी वासी एवं राहगीरो के लिए बत्तर और बदहाल सडक पर चलना मुश्किल हो गया है गिधौरी – शिवरीनारायण मार्ग की सडक इस कदर खराब हो गया की राहगीरों को चलने में एक बार सोचना पड रहा है।शहर को जाने वाली सडक की हालत खस्ताहाल हो गया है और कदम कदम पर बडे बडे जानलेवा गड्ढो से आये दिन दूर्घटना का शिकार राहगीरों को भुगतना पड रहा है गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग की सडक की जो तस्वीर जो सामने आया है वे क्षेत्र में झकझोर कर देनी वाली है पीडब्ल्यूडी विभाग की अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहे है ।
गारंटी वाली सडक की हालत एक छोटे से गावं की सडक जैसे हालत हो गया है ।और विभाग की लापरवाही से यहां ग्रामीणजन एवं राहगीरों को परेशानियों एव कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है ।मुख्य तौर पर नेता ,मंत्री भी इस मार्ग की जर्जर सडकों की हालत पर कोई विशेष रूची नही ले रहे है अन्यथा नेताओं की फटकार से अधिकारियों की कान तक गुंजती।लेकिन सत्ताधारी नेताओं की मौन से पुरा सिस्टम पर ऊगंली उठने लगी है।दर असल गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग की सडक जर्जर अवस्था होकर बडें बडें गड्ढा बन गया है और जैसे ही वाहन गुजरते है तो वहां पर वाहन की एक चक्का हवा में लटक जाते है। एक साईड होकर पलटने की कगार पर हो जाते है और कोई ना कोई वाहन सडक पर फंस कर खराब हो रहे है तथा आवागमन भी बाधित हो रहे है । गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग की सडक जबरदस्त जानलेवा गड्ढे हो गये है और बाईक सवार ,ईरिक्शा रोज दवदल में फंस रहे है एवं पैदल चलने वाले अनेकों राहगीर गिरकर घायल हो गये है । और आये दिन ट्रक बीच सडक गड्ढा पर खराब होना आम बात हो गया था जिसके चलते चक्काजाम की स्थिति बनी रही रहती है ।शासन प्रशासन की कमजोरिया एवं लापरवाही से कोई बडा हादसा हो सकती है ।गहरे नींद में सोये है पीडब्ल्यूडी विभाग की अधिकारी लगातार जानकारी देने के बाद भी कुंभकरण बना हुआ है । गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग की खस्ताहाल सडक एवं बडे बडे जानलेवा गड्ढे के प्रति कोई भी रुचि नही लेना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।








