देश के 15 वें उपराष्ट्रपति चुने गए सीपी राधाकृष्णन: 152 मतों से हुए विजय…जाने क्यों इन 13 सांसदों ने नहीं लिया मतदान में भाग

(देवेश साहू) 

नई दिल्ली।(एजेंसी): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। राधाकृष्णन ने मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया।

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 98.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 788 सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 मत प्राप्त हुए। 15 मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया।

 

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है… विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले।”

 

 

इन 13 सांसदों ने नहीं लिया मतदान में भाग

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 13 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस सूची में बीजू जनता दल के सात, भारत राष्ट्र समिति के चार, शिरोमणि अकाली दल का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

 

आज सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य शीर्ष नेताओं ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला।

इन्हें भी पढ़े