Crime : एनजीओ में रकम निवेश कर मुनाफे का दिया लालच, फिर साथियों से धोखाधड़ी कर हड़प लिए 25 लाख
बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी ने अपने साथियों को एनजीओ में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया था। उसने साथियों से रकम लेकर एनजीओ के संचालक को दे दी, एनजीओ के संचालक ने धोखाधड़ी की तो उसके खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया। राजेश अग्रवाल ने बाद में साथियों को धोखा देते हुए एनजीओ संचालक से सांठगाठ कर पूरी रकम हड़प ली,मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




