दामाखेड़ा का बदला नाम : छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना जारी…जानिए क्या है नया नाम

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार ने जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार अब दामाखेड़ा का नया नाम “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” होगा।

यह निर्णय 4 जून 2025 को आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। इसके बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एम एंड जी सेक्शन) की सहमति मिलने पर राज्य शासन द्वारा नाम परिवर्तन को अंतिम रूप दिया गया। अधिसूचना के अनुसार हिंदी में सही नाम “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” तथा अंग्रेज़ी में “KABIR DHARM NAGAR DAMAKHERA” निर्धारित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह अधिसूचना 5 फरवरी 2026 को जारी की गई। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह नाम परिवर्तन सभी शासकीय अभिलेखों,दस्तावेजों और प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी माना जाएगा।

गौरतलब है कि दामाखेड़ा धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रहा है और नाम परिवर्तन के इस निर्णय को स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व के रूप में देखा जा रहा है।






इन्हें भी पढ़े