कसडोल के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खतनाक स्टंट, उपद्रव करने वाले कुल 04 अनावेदक एवं 12 अवयस्क बालकों पर कार्यवाही, 04 कार जप्त….
बलौदाबाजार। पिछले हफ्ते वायरल वीडियो एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चला कि स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल के कुछ छात्रों द्वारा शाला विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग एवं स्कूल परिसर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, खतरनाक तरीके से चारपहिया वाहनों से स्टंट किया जा रहा था। इस दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए वाहनों में कई अवयस्क छात्र भी शामिल थे। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा वायरल वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे अनावेदकों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 10.02.2026 को उक्त वायरल वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ के आधार पर पहचान करते हुए संबंधित वाहनों के 04 वाहन चालक/मालिक एवं 12 अवयस्क बालक सहित कुल 16 लोगों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर इन सभी के द्वारा स्कार्पियो एवं कार आदि में सवार होकर खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया गया। पकड़े गए सभी 12 अवयस्क बालक के परिजनों को थाना कसडोल बुलाकर, उनके माध्यम से इन अवयस्क सभी बालकों को कड़ी फटकार लगाया गया एवं भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करने की उनके परिजनों द्वारा कडी चेतावनी भी दिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा 04 चारपहिया जप्त किया गया है।
प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालक/मालिकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन करने की धाराओं के तहत कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कारवाई किया गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की युवा वर्गों से खास अपील- ऐसे किसी भी खतरनाक स्टंट आदि में ना पड़े। ऐसा कोई भी कृत्य आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने से जीवन भर के लिए आपके परिजनों के लिए यह दुखद अनुभव साबित हो सकता है। साथ ही बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, आजकल बच्चे सोशल मीडिया, रील आदि देखकर स्पीड बाइक चलाने एवं खतरनाक स्टंट करने के लिए उत्साहित होते रहते हैं। इसलिए उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार से स्पीड बाइक अथवा वाहन चलाने ना दें।
अनावेदक वाहन चालकों के नाम
1. शुभम चेलक उम्र 19 वर्ष निवासी कसडोल थाना कसडोल
2. आदित्य कुमार कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भदरा थाना कसडोल
3. विकास साहू उम्र 22 वर्ष निवासी कसडोल थाना कसडोल
4. गजाधर साहू उम्र 45 वर्ष निवासी कसडोल थाना कसडोल









