मॉर्निंग वॉक में निकली भाजपा महिला पदाधिकारी के साथ दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, जांच में जुटी पुलिस

(रौनक साहू)

कसडोल। बुधवार को प्रतिदिन की भाती मार्निंग वॉक पर सुबह तकरीबन 6:30 बजे निकली भाजपा महिला मोर्चा कसडोल की उपाध्यक्ष नर्मदा यादव के साथ दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसपर पीड़िता ने कसडोल थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह घर के सामने एक मोटर सायकिल मे 03 व्यक्ति आये और 02 व्यक्ति निचे उतरे जिसमे से एक व्यक्ति लम्बा गोरा, तथा दुसरा व्यक्ति सांवला था दोनो व्यक्ति मेरे पीछे आने लगे तथा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास पहुंचे तो दोनो व्यक्ति ने पीड़िता से पूछा कि आंख, कान, नाक वाला हास्पिटल कहां पर खुला है, जिसपर पीड़िता ने आगे पता करने की बात कहा।जिसपर अज्ञात आरोपियों ने पीछा करते हुए एक बडा लम्बा व्यक्ति बोलने लगा कि हमे पानी पिला दो हम लोग हरीद्वार से पहुंचे है, पुन्य कमा लो कहने पर घर से लाकर देती हूं बोलने पर कहा कि जितना दूर से पानी लाकर दोगे उतना पुन्य मिलेगा कहने पर मै पानी ढूंढने दोनो व्यक्ति के साथ मेन रोड पर जाकर देखी तो कोई दुकान नहीं खुला था तब फिर मैं वापस अपने घर जाने के लिये आ रही थी कि स्वामी आत्मानंद स्कूल गेट के पास पहुंची तभी दो व्यक्ति अगल बगल खडे होकर एक तीसरा व्यक्ति मेरे पीछे गर्दन मे पहनी सोने के लॉकेट को लूटकर तीनो एक साथ मोटर सायकिल मे बैठकर भाग गये। इसके बाद पीड़िता कसडोल थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है, इधर पुलिस ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल सूत्रों की माने तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लिया है। जिसमें आरोपी उत्तराखंड के आदतन अपराधी बताए जा रहें है, जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही है।

इनका कहना है….

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

द्वारिका रात्रे

जांच अधिकारी, थाना कसडोल

इन्हें भी पढ़े