दीनदयाल उपाध्याय भूमिहिन कृषि मजदूर कल्याण योजना: 25 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा / दीनदयाल उपाध्याय भूमिहिन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 25 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्य आयोजन संपन्न होगा।
इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से जिला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों की वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस योजना से जुड़ सकें।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

