रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए भक्त, नगर पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना 

(पंकज कुर्रे) 

पामगढ़ । दर्शन योजना के तहत जिले के पामगढ़ नगर पंचायत से 12 और पामगढ़ जनपद से 28 कुल 40 श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन करेंगे। नगर पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने बुधवार को जनपद पंचायत पामगढ़ के पास से बस को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। जहां से सुबह श्रद्धालुजन स्पेशल ट्रेन में बैठकर अयोध्या के लिए प्रस्थान किए ।

इस अवसर पर नगर पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, रामविलास खूंटे, त्रिदेव साहू, ब्यास साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), दीनदयाल साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), संतोष यादव, बसंती सुमन (पार्षद), संजय खाण्डे (पार्षद), महेंद्र श्रीवास, प्रेमशंकर पटेल, भरथरी जांगड़े उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े