सिमगा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी की कार का भीषण हादसा, बाल-बाल बचे तीनों सवार

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा | जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार मंगलवार सुबह सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा रायपुर से जांजगीर लौटते समय करीब 11:45 बजे हुआ।


बताया जा रहा है कि अचानक एक गाय सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार कार के सामने आ गई। कार की गाय से टक्कर के बाद वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, उनके पति आनंद मिरी और चालक बाल-बाल बच गए।

राहत की बात है कि तीनों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, टक्कर के बाद कुछ देर तक सड़क पर पड़ी गाय भी बाद में उठकर वहां से चली गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


इन्हें भी पढ़े