डाॅ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा का पुनर्गठन , अध्यक्ष बनाए गए निक्कू पाटले
पंकज कुर्रे
अकलतरा। मिनीमाता मंगल भवन में आज अंबेडकर विचार युवा संगठन का पुनर्गठन का कार्यक्रम किया गया जिसमे सर्वसहमति से नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमे अध्यक्ष निक्कू कुमार पाटले कार्यकारी अध्यक्ष विकास भारद्वाज, सचिव धीरेंद जांगड़े, उपाध्यक्ष प्रेमचंद पाटले कोषाध्यक्ष राकेश टंडन, संगठन के प्रवक्ता भवानी सिंह नवरत्न व संगठन को विस्तृत करते हुए अकलतरा क्षेत्र के सभी युवाओं की भी सहभागिता दिया गया।

जिसमे उपाध्यक्ष प्रेमचंद पाटले, नयन भारती, सरोज टंडन, शालेंद रात्रे, सह सचिव देवेंद्र खंडेल, ओमप्रकाश सोनवानी, अनिल मिरी, मिडिया प्रमुख अभिषेक महिपाल वही संरक्षक के रूप में समाज के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी रहेंगे। अकलतरा परिक्षेत्र में संगठन की कार्यकारिणी में कुंवर ओगरे, तरुण डहरिया, गोविंदा बंजारे बालेश्वर जसकर, नरेंद्र डहरिया, सुरेश मिर्चन्य , चंद्रेशेकर, बी.पी. रात्रे योगेश्वर, चंद्रेशन बंजारे, डी.आर. भारते, संतोष कुमार खुटे, वी. आर. पाटले, संतोष बंजारे को स्थान दिया गया ।
कार्यक्रम में अकलतरा क्षेत्र के सभी गांव के अधिकांश नागरिक अधिकारी, कर्मचारी व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहें, कार्यक्रम का समापन करते हुए संगठन के प्रवक्ता भवानी सिंह ने बताया की डाॅ अंबेडकर विचार युवा संगठन का प्रमुख ध्येय शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को लेकर चलेगा जिसमे सामाजिक उत्थान शिक्षा विकास आदि मुद्दों पर हमारा संगठन कार्यरत रहेगा ।


