डाॅ.शिवकुमार श्रीवास एवं डाॅ.नीरामणी श्रीवास को भारत भूषण सम्मान से नवाजा

(हेमंत बघेल)

कसडोल। बीते 1 सितंबर को वृदांवन सभागार में शिवकुमार श्रीवास शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसमसरा एवं नीरामणी श्रीवास नियति प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय कसडोल को भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में साहित्य,क्रीड़ा चिकित्सा, कृषि समाज सेवी, कला,शिक्षा, के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले महान हस्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।डाॅ.शिवकुमार श्रीवास एवं डाॅ. नीरामणी श्रीवास इसके पूर्व में ही “भारत को जाने” केलिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, संपूर्ण छत्तीसगढ़ दर्शन के लिए दो गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड छंदावली के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड अचीवमेंट प्राप्त हो चुका है। इस सम्मान समारोह के मुख्यअतिथि माननीय महाराजा कमलचंद्र भंजदेव राजमहल जगदलपुर अध्यक्षता मा. गुरु सुखवंत साहेब विधायक आरंग तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डाॅ. राधेश्याम बारले व पद्मश्री उषा बारले पंथी गीत व पंडवानी गायिका के गरिमा मयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

जयलिंगो बाबा आदिवासी मांदरी दल बलदेव दर्रो एवं साथी कांकेर द्वारा नृत्य करते हुए अतिथियों को मंच तक लाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों भारत रत्न डॉ भीमराव अंम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

तत्पश्चात लोककला मंच कसडोल कोसमसरा के कलाकारों द्वारा राजकीय गीत व स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का अनाज किया गया। शिखर साहित्य एवं धरोहर हमारे गौरव के प्रधान संपादक डाॅ. मन्नू लाल चेक ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा शिक्षक व साहित्यकार बागेश्वर पात्रे ने कार्यक्रम के संम्बंध में प्रकाश डाला। डाॅ. शिवकुमार श्रीवास्तव एवं डाॅ. नीरामणी श्रीवास द्वारा रचित पुस्तक मदारी एवं सपनों का मंदिर तथा रत्नागिरी महाराष्ट्र के प्रो. भोर सुनील मारुती का काव्य संग्रह मोरपंख पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के शिक्षक संतोष ठहराया के ई लाइब्रेरी का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। हल्की लोककला मंच नारायणपुर के डमरु धनेलिया एवं साथी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं नन्ही बालिका वैष्णवी रंगारी लखौली राजनांदगांव के पंथी गीत लोगों को बहुत पसंद आया तो दूसरी ओर बलौदाबाजार कसडोल के सुश्री बिंन्दु पैकरा के बस्तरिया गीत ने पूरे महफिल को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ.शिवकुमार श्रीवास एवं प्रो.विजय मिर्चे द्वारा किया गया। एवं अभार कुमार अमृतांशु महासचिव ने किया। शिवकुमार श्रीवास को शिक्षक रत्न अवॉर्ड, डां राधाकृष्णन अवॉर्ड, मुख्यमंत्री अवॉर्ड, राष्ट्रीय सम्मान,(मानव संसाधन विभाग नई दिल्ली) नवाचार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान (मानव संसाधन विभाग) द्वारा ZIIE) राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुका है। दोनों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी बी.एल देवागन सहायक संचालक बी.आर.पटेल, के.के.गुप्ता, मरावी जिला श्रोत समन्वयक आर. सोमेश्वर राव, मन हरण लाल साहू, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर. के देवांगन, सहायक विकास खण्ड अधिकारी श्री ध्रुव सर, पहलवान सेन, प्यारे लाल सेन पूर्व बी.आर.सी राजेश्वर सेन, नागेश सेन, लेखन सेन, मदन सेन सरोज सेन मंजू सेन, अंजना से न, संकुल समन्वय योगेन्द्र जायसवाल, कोसमसरा श्याम लाल कैवर्त्य, छेदी लाल साहू, वरिष्ठ पत्रकार भानू प्रताप साहू, साहेब लाल साहू, गुनी राम साहू सुनील साहू, प्रवीण डोमेन चितेश्वर वर्मा, हरिशंकर जायसवाल, ईश्वरीय चौहान, नंदलाल देवांगन सहित अन्य इष्ठमित्रो ने शुभकामना व बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।