घटमड़वा में अत्यधिक गर्मी और लू से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

 कसडोल। विकासखंड कसडोल के ग्राम घटमडवा में शुक्रवार को एक 59 वर्षीय रामचंद श्रीवास की अत्यधिक गर्मी से लू लगने के कारण मुख्य मार्ग घटमड़वा के समीप तडप कर दम तोड़ दिया। इधर सूचना पर एम्बुलेंस से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जांच उपरांत डाक्टरों ने उक्त व्यक्ति की मौत हो जाने की पुष्टि किया।

इस दौरान मृतक की पहचान ग्राम बैजनाथ थाना कसडोल के रामचंद श्रीवास पिता सालिक श्रीवास 59 वर्ष रुप में शिनाख्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम गिधौरी में मांग कर गुजर बसर के रहा था जो काफी समय से अपने गांव बैजनाथ से गिधौरी क्षेत्र में रह रहा था शुक्रवार को ग्राम घटमडवा में स्कूल के सामने ट्रांसफर के पास दोपहर में अचेत पडा हुआ था जिसे स्थानीयों जनों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर कसडोल अस्पताल भेजा गया। जिसमें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सीएचसी कसडोल के डॉक्टर सेन ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन से बुजुर्ग का बॉडी अकड़ गया था जिसे शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया है, इधर परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया। वही कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया है।

इन्हें भी पढ़े