चलती ट्रेन में बुजुर्ग यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, GRP ने शव परिजनों को सौंपा
(रौनक साहू)
बलौदाबाजार। मंगलवार को उस उक्त चलती ट्रेन में बुजुर्ग यात्री को हार्ट अटैक आ गया जब बुजुर्ग ट्रेन से सफर कर रहा था। जानकारी के अनुसार बिलासपुर–ओखा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच 20 सीट में 65 वर्षीय नरेंद्र तेजनी मिले अचेत मिले। जानकारी के बाद ट्रेन को भाटापारा में रुकवाया गया। जहाँ स्टेशन पर उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि कर दी। इधर भाटापारा GRP ने शव परिजनों को सौंप दिया है।










