छत्तीसगढ़ में चुनाव के तारीखों का ऐलान… जानिए कब होगा नगरी निकाय व ग्राम पंचायत चुनाव
(देवेश साहू)
रायपुर: छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रदेश में होने वाले आगामी नगरी निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी है।
छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का नामांकन 22 जनवरी 2025 से भरा जाएगा वही 30 जनवरी को स्क्रुटनी होगी। 31 जनवरी को नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा। जिसके बाद 11 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा जिसकी मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।
वही ग्राम पंचायत चुनाव के लिए 27 से 3 फरवरी तक नामांकन भरा जाएगा जिसके बाद 4 फरवरी स्क्रुटनी व 6 फरवरी को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव 3 चरणों में होगा प्रथम चरण के लिए मतदान 17 फरवरी, द्वितीय के लिए 20 फरवरी व तृतीय चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद मतदान स्थल पर ही किया जाएगा।





