तहसील साहू संघ का चुनाव संपन्न, राजू साहू बने तहसील साहू संघ के अध्यक्ष

(हेमंत बघेल)

KASDOL NEWS। नगर के कर्मा माता साहू सामाजिक भवन में शनिवार को तहसील साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पुरुष, महिला उपाध्यक्ष, संगठन सचिव पुरुष और संगठन सचिव महिला का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजू साहू “हरिकांत” विजय हुए साथ ही पुरुष उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, महिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू, संगठन सचिव यूत्र कुमार साहू और महिला संगठन सचिव में संतोषी साहू ने जीत हासिल किया।

गौरतलब है कि कई दिनों से तहसील साहू समाज के चुनाव को लेकर कसमकस का दौर चल रहा था इसके बाद नगर साहू समाज के चुनाव में आपत्ति के बाद तहसील का चुनाव बढ़ता जा रहा था लेकिन जैसे ही नगर साहू समाज के चुनाव में शिकायत और जांच के बाद प्रदेश कार्यालय से निर्णय पारित हुआ इसके बाद तहसील का चुनाव शनिवार सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि जिस तरह आम चुनाव सम्पन्न कराया जाता है ठीक उसी तरह से यह चुनाव पूरे नियम कानून के साथ सम्पन्न हुआ। आपको बता दे कि इस चुनाव में वही समाज के लोग मत देते है जिन्हें साहू समाज के द्वारा पंजीकृत सदस्य बनाया गया हो। इधर चुनाव के बाद खबर शतक.इन से नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि यह जीत समाज की जीत है, मैं हमेशा समाज के कार्यों के लिए अडिग रहूंगा। साथ ही सामाजिक एकरूपता कायम कर समाज के कार्यो को संपादित करूंगा।






इन्हें भी पढ़े