निवर्तमान नायब तहसील दार का बिदाई नवपदस्थापित नायब तहसीलदार का स्वागत किया

पलारी।संडी बंगला की जन प्रतिनिधियो की ओर से निवर्तमान संडी बंगला उप तहसील का तहसीलदार पंकज बघेल जी को सम्मानपूर्वक शाल श्रीफल गुलदस्ता भेटकर विदाई दी गयी. वहीं नवपदस्थापित नायब तहसीलदार दिलीप कुमार जी का शाल श्रीफल व गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया


इस दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रशासनिक अधिकारी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से क्षेत्र के राजस्व और प्रशासनिक मामलों का त्वरित निपटारा होगा

: तहसीलदार ने पद ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं में आम जनता के कार्यों को पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर पूरा करने की बात कही।


पंकज बघेल का स्थानांतरण होने पर बिदाई दी

पलारी तहसील का उप तहसील संडी बंगला का तहसीलदार पंकज बघेल का हाल ही में स्थानांतरण हो गया, जिस पर संडी बंगला के जन प्रतिनिधियों ने पंकज बघेल के चार वर्षों का कार्यकाल के दौरान काम के प्रति लगन और जनता के प्रति उनके समर्पण के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया। विदाई समारोह में बघेल के कार्यों की सराहना की गई। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने भी उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रुप से ब्लॉक कांग्रेस पलारी महामंत्री बिसेसर वर्मा उप सरपंच राजू मनहरे ब्यपारी संघ अध्यक्ष कमलेश वर्मा नीलकमल आजाद राजेश साहू सुमन कनौजे जीतेन्द साहू मिलन साहू अशोक बांधे उपस्थित रहे.

इन्हें भी पढ़े