विद्युत विभाग से किसान परेशान, अब वन विभाग भी किसानों को परेशान करने में हुआ शामिल
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सोनाखान ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत बिलारी, नगेड़ा, गनियारी, करमेल, अर्जुनी, गाजर, सरायपाली, सीरमाल, बानिखार, कोहा जुनवानी आदि कई इलाकों में वन विभाग अपने मनमानी से, विगत दो रात विद्युत बंद कराने का काम कर रही है, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा करने पर पता चला है कि, हाथी और टाइगर की सूचना के कारण विद्युत बंद कराया जा रहा है, ताकि हाथी और टाइगर को नुकसान ना पहुंचे, वन विभाग ने विद्युत विभाग को बाकायदा आदेश/फरमान जारी कर विद्युत कटौती अवरोध करने का आदेश किया है
इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार अलग अलग विभाग को आदेश कर किसानों को परेशान करने का काम कर रही है पहले सहकारिता विभाग से धान पंजीयन में किसान को परेशान किया, विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती कर किसानों को परेशान, और अब वन विभाग के फरमान से किसान को परेशान किया है, किसान उचित समय में इसकी जवाब देगी
इस स्थिति में किसान क्या करें, एक और अघोषित विद्युत कटौती, विद्युत बिल की बढ़ोतरी, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के हाथी और टाइगर बचाव कार्यकम के कारण, विगत दो रातों से, लाइन की कटौती की जा रही है, जिससे किसान परेशान है, क्षेत्रवासी परेशान है, दिन में कई कारणों से लाइन बंद होती है और रात में हाथी के कारण लाइन बंद करा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार को इन किसानों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है, ना तो वन विभाग, ना विद्युत विभाग ग्राम वासियों को विश्वास में लिया है, ना ही मीटिंग लेकर कोई विचार विमर्श किया है, विभागीय अधिकारी कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने विद्युत विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी से निवेदन किया है कि, तत्काल इसके समाधान निकालकर किसानों को राहत दें, अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान पूरे किसानों के साथ, मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग एवं वन विभाग की होगी,









