कम धान खरीदी होने से किसान हुए चिंतित प्रति दिन धान खरीदी को दो हजार किंवटल खरीदी करने की मांग
(नीलकमल आजाद)
पलारी। मोबाइल में ओटीपी नहीं मिलने से ऑनलाइन टोकन कटवाने में किसानों को परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्हें धान खरीदी केन्द्रों का चक्कर काटना पड़ रहा है।इसके अलावा किसानों को कई व्यवहारिक दिक्कतों से भी गुजरना पड़ रहा है। किसानों ने शासन-प्रशासन से व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है।

पूर्व में टोकन कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। शासन ने इसे गंभीरता से लिया और उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किसान टोकन तुंहर हाथ एंड्राइड एप लांच किया।
किसानों को हो रही परेशानी
इस एप के माध्यम से पात्रता रखने वाले पंजीकृत किसान अपने घर में बैठे ही संबंधित केन्द्र में धान बेचने के लिए टोकन कटवा रहे हैं, लेकिन कई किसानों के मोबाइल में ओटीपी नहीं आने से उन्हें परेशानी हो रही है। दबंग दुनिया टीम ने खरतोरा जर्वे सुन्द्रावन बोहाडीह धान खरीदी केन्द्रों का दबंग दुनिया टीम जायजा लिया। यहां किसान ऑनलाइन टोकन कटवाने की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे। किसान धनेश साहू, रामचरन साहू ने बताया कि ऑनलाइन टोकन कटवाने के लिए संबंधित एप में किसान कोड संख्या और पिन डालकर पहले इसे लॉगिन करना पड़ता है।
मैसेज के जरिए मिलती है जानकारी
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सब्मिट करने पर उक्त मोबाइल नंबर में ओटीपी आता है। ओटीपी सब्मिट करते ही टोकन कटने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसी के साथ ही मोबाइल में ही किस दिन और किस दिनांक को धान बेचने के लिए टोकन कटा है, इसकी जानकारी मैसेज के माध्यम किसानों को मिल जाता है, लेकिन ओटीपी के बिना कई किसान टोकन कटवाने की प्रक्रिया को ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
इस तरह की समस्या से भी जूझ रहे
विधायक प्रतिनिधि बिसेसर वर्मा ने बताया कि किसान टोकन तुंहर हाथ एंड्राइड एप के माध्यम से एक किसान तीन बार ही टोकन ले सकता है। इसमें यदि एक बार टोकन को निरस्त किया जाता है, तो उस किसान के पास टोकन कटवाने के लिए सिर्फ दो मौका बचता है। ऐसे में छोटी सी चूक होने पर किसान टोकन कटवाने से वंचित हो रहे हैं। और एक दिन मे मात्रा 12 सौ किंवटल खरीदी करने ः इससे परेशानी बढ़ गई है।
धान खरीदी एक नजर में
बलौदाबाजार जिले का उपार्जन केंद्रों मे प्रति दिन की खरीदी मुस्किल से मुस्किल 1 हजार से बारह 12सौ कि्वटल की खरीदी हो रहा है इससे किसान चिंतित और उपार्जन केंद्रों के अधिकारी क्रम चारी भी चिंतित नजर आए.
। खरतोरा उपार्जन केन्द्र में 50 हजार किंवटल खरिदी करना है अभी 10 हजार क्विंटल खरीदी हुआ जर्वे मे 60 हजार खरीदी करना है अभी 20हजार खरीदी हुआ
.सुन्द्रावन खरिदि केंद्र मे 80 अस्सी हजार कि्ंवटल खरीदी करना है और अभी तक लगभग 23 हजार कि्ंवटल का ही खरीदी हुई है बोहाडीह केंद्र मे 94हजार कि्ंवटल खरीदी करना है यहाँ अभी 25हजार खरीदी हुआ है इसी तरह पुरे क्षेत्र मे बहुत कम खरीदी से किसान चिंतित और जल्द से जल्द धान खरीदी का प्रतिदिन 12सौ किंवटल को बढाकर खरीदी करने की मांग कीया
जिला मंडी अधिकारी विजय साहू ने बताया कि किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से आसानी से घर बैठे ही धान बेचने के लिए टोकन काट रहे हैं। सर्वर स्लो होने से ओटीपी में दिक्कत हो रही होगी। और धान खरीदी बढाने के लिए उच्च अधिकारीयो से बैठक कर बहुत जल्द बढाने की बात कही.


