ग्राम पंचायत ससहा में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ । ग्राम पंचायत ससहा के पंचायत भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ससहा के सरपंच ने विधिवत राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।


ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पंचगण, पंचायत कर्मचारी एवं ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े