बलौदा षष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट डा शिव डहरिया

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पलारी, बिलाईगढ़, और आरंग के पूर्व विधायक डॉ शिव कुमार डहरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के बलौदा (हसुवा) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भवानी श्रीवास की पोती के षष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे, और शुभ आशीष प्रदान किये, भेट मुलाकात के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से मिलकर, सरकार के नाकामी, भाजपा द्वारा किए जा रहे अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, एवं डीजल पेट्रोल गैस महगाई, से होने वाने दर्द पीड़ा, तकलीफ के बारे में गंभीरता से चर्चा किए, किसान, मजदूर, व्यापारियों, कार्यकर्ता से सलाह मशविरा किए, इस संकट के घड़ी में सभल कर चलने की बात कही और कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कांग्रेस की काम करने को कहा, ताकि पूरी ताकत के साथ सरकार बना सके।

इस अवसर में डॉ शिव कुमार डहरिया जी के साथ, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, संदीप अग्रवाल, राम शंकर साहू, विमल देवांगन, छत्रसाल साहू, राम गोपाल यादव, लता जटवर, राज कुमार जांगड़े, कमल किशोर शर्मा, गोरेलाल साहू, शैलेश साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी राम साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, सुशील साहू, रामदुलारी साहू, देवानंद साहू, गणेश साहू, भुनेश्वर साहू, संतोष साहू, शिव साहू, नेतराम , मोती लाल कर्ष, फिरीतराम खटकर, वर्मा जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन शामिल रहे है

इन्हें भी पढ़े