पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कसडोल में कहाँ बजट में युवाओं के लिए रोजगार नही

(रौनक साहू)

कसडोल। छत्तीसगढ़ (CHHATTISGARH) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (BHUPESH BAGHEL) मंगलवार को अपने 12 से अधिक कांग्रेस विधायकों के साथ गिरौदपुरी (GIROUDPURI) धाम गुरुघासीदास बाबा (GURU GHASIDAS) के दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान कसडोल (KASDOL) में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जो छत्तीसगढ़ में जो बजट भाजपा (BJP) सरकार द्वारा पेश किया गया है, उसमें युवा, किसान और महिलाओं के लिए कुछ रोजगार नहीं है, श्री बघेल ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार आमजनों के साथ छल कर रही है, जिसके कारण प्रदेश का विकास रुक गया है। इसके बाद श्री बघेल गिरौदपुरी दर्शन करने के लिए रवाना हो गए।

इन्हें भी पढ़े