आमाखोहा शक्ति केंद्र बूथों में मनाया गया स्थापना दिवस

कसडोल। भारतीय जनता पार्टी कसडोल मण्डल के आमाखोहा शक्ति केंद्र के ग्राम मोतीपुर, आमाखोहा, भंवरीद, खर्री तथा कुकरिकोना सहित 5 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । सभी बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।लेकिन 1951 में जब हमारा दल जन संघ के रूप में स्थापना हुई तो उस समय हमारा दल तेजी से आगे बढ़ रहा था। हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके बाद फिर हम एक बार खड़े हुए और जो हमारे दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उनकी भी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है। उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा मीसा लगा दी जाती है। इसके बाद भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता घबराते नहीं है और लगातार डट कर खड़े रहते हैं और उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन एक कार्यकर्ता आधारित दल है। जो की कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करता है। हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है । इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। हमने 21 अक्टूबर 1951 जनसंघ से लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी है और आज हमारा दल एक बेहतर मुकाम पर है। हमें इसी तरह अपनी पार्टी और संगठन को निरंतर आगे लेकर जाना है।

पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर व्यक्ति इसी मूल मंत्र को लेकर हम आगे बढ़ने वाले हैं। शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपा नेता सत्यनारायण पटेल ने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कैसे हो गई और हम जवाब देते हैं कि हमारी पार्टी भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। सुशील प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म-मानवदर्शन को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें पंचनिष्ठा कहते हैं। ये पांच सिद्धांत हैं राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता ,गांधीवादी समाजवाद सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गाँधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति।

उक्त भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता खम्भन वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक पुसाऊ राम कैवर्त्य, रवि कैवर्त्य युवा मोर्चा, पूर्णानंद साहू बूथ अध्यक्ष, हरिराम वर्मा, ओसालाल केवट, सुंदर चौहान पूर्व सरपंच मोतीपुर, होमेश कुमार वर्मा, कपूर सिंह कैवर्त्य, साहिल कैवर्त्य, शिवचरण साहू, उमेंद वर्मा, कमलेश यादव, हेमंत यादव, विनोद कुमार पैंकरा, राम गिलाश, साहू, गणेश यादव, थानू वर्मा, पंचू पटेल, नारायण सिंह पैंकरा, सुनील केवट, किरित यादव , गोविंद वर्मा, जागेश्वर, रामकुमार वर्मा,देवेन्द्र पैंकरा, मनी राम गोंड, सुशील ठाकुर भाजपा नेता, बिरझू यादव, फूल चंद केवट रामकुमार चौहान सरपंच, गोटी लाल, रोहित कुमार विमल कुमार, बिहारी लाल, गोपी राम, अंकुर, बोध राम पटेल, सुंदर जयसवाल, वेद राम वर्मा, प्रताप सिंह पैंकरा, परदेशी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

इन्हें भी पढ़े