भाजपा कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस
(रौनक साहू)
कसडोल। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय कसडोल मंडल (दर्रा) में स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर रामचंद्र ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीला वर्मा जी अनील श्रीवास, राजू साहू महामंत्री मंडल कसडोल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला साहु, पार्षद पुनेश्वर नाथ मिश्रा पार्षद संतोष भारती युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश साहू युवा मोर्चा के साथी अजीत साहू, अभिजीत श्रीवास, राकेश यादव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह दिवस राष्ट्र सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प की याद दिलाता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। साथ ही शपथ भी दिलाया कि राष्ट्रहित में कार्य करते हुए भारत को और सशक्त एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें।


