ग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट कर मोबाइल व नगदी छिन्ने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

मदन खाण्डेकर

गिधौरी.बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गुंडागर्दी, मारपीट व लूटपाट जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी गिरौदपुरी द्वारा ग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट व छीना-झपटी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।


मामले का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थी तरूण कुमार पटेल (उम्र 16 वर्ष, निवासी कौवाताल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.09.2026 की शाम वह अपने साथियों के साथ ग्राम बरेली में एक कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान ग्राम बरेली के आरोपी अभिषेक साहू, नागेश साहू व उनके अन्य साथियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, लात एवं हाथ में पहने कड़े (चुड़ा) से प्रार्थी व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के गिर जाने पर उसकी जेब में रखा रियलमी मोबाइल (सिम सहित) एवं नगदी ₹1,500/- जबरन झपटकर निकाल लिए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी) में अपराध क्र. 177/2026, धारा 296, 115(2),304(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:*- मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी गिरौदपुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी व आहतो के कथन दर्ज किए गए। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर नामजद 04 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया, जिस पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 07.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जप्ती एवं अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण विवेचना में है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:1. अभिषेक साहू उर्फ ननकी पिता रामकृष्ण, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौदपुरी2. उत्पल साहू उर्फ सोनू पिता चंद राम, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौदपुरी3. गितेश साहू उर्फ धेनु पिता स्व. धनाराम, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौदपुरी4. नागेश कुमार साहू पिता राधेश्याम, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौ

दपुरी ,

 

इन्हें भी पढ़े