शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधौरी में निशुल्क सरस्वती साईकिल वितरण छात्राओं को दिया
(मदन खाण्डेकर)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधौरी में शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांशी निःशुल्क सरस्वती साईकिल योजना के तहत कक्षा नवमी के 31छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो, पालको, शाला प्रबंधन समिति एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहा!कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया!जनप्रतिनिधियो ने अपने अपने उदबोधन में सभी स्कुली छात्र छात्राओं को स्कुल में अच्छे पढाई लिखाई और स्वच्छता पर भी ध्यान देने के साथ ही साथ प्रार्थना के समय में कोई बच्चे स्कुल प्रांगण के बाहर नही रहेंगे

प्रार्थना मे सभी बच्चे शामिल होने की बात कही गई!विद्यालय में कक्षा नवमी में अध्यनरत 31छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरित किया गया जहां छात्रों ने साईकिल पाकर चेहरा मुस्कान थे और खुशी जाहिर किया गया!अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि शासन की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित देता है विद्यालय तक उनकी सुगम एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की दिशि में महत्वपूर्ण पहल है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन लाल खाण्डेकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, शंकर पटेल उपाध्यक्ष,सरपंच देवप्रसाद केवट,राजा वर्मा जनपद सदस्य,सुखीराम वर्मा सदस्य,प्रजापति ब्रहाकुमारी विश्व विद्यालय शाखा टुण्डरा के सुश्री बी. के गंगा,सुश्री दिनेशरी, प्राचार्य रमेश यादव ,जय देवांगन ,कुमार कश्यप ,मथुरा राय , सुनील सोनी ,छत्तराम देवांगन ,नेहा केशरवानी ,उषा डडसेना ,चंद्रिका कैवर्त ,चंदराम साहु ,रीना शुक्ला प्रधान पाठक मिडिल स्कूल ,अजय जांगडे,छोटुदास महंत , अश्विनी देवांगन आदि उपस्थित थे।





