UPI पेमेंट से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से होंगे बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं अब मई का महीना अब खत्म होने वाला है और जून की शुरूआत होने वाली है। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट, बैंकिंग नियम, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, FD ब्याज दरें जैसे नियमों तक कई बदलाव होंगे। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव होने वाले हैं।
LPG गैस सिलेंडर के दाम- हर महीने तेल कंपनियां LPG गैस सिलेंडर के दाम घटाती-बढ़ाती रहती है। इस महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब ₹993 तक बढ़ गए थे, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम में को बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में इस बार 1 जून से LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो सकते हैं।
पैन कार्ड से जुड़े नियम- नए इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत PAN (Permanent Account Number) से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब कुछ लेनदेन में PAN देना जरूरी नहीं होगा, जबकि कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं। वहीं, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है।
UPI पेमेंट में बदलाव- अब किसी को भी पैसे भेजते समय आपको उनका असली बैंक-रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, यानी अब QR कोड या मोबाइल नंबर पर पैसा भेजते समय फर्जीवाड़े का डर नहीं रहेगा और आप सही व्यक्ति की पहचान कर पाएंगे।
ATM से कैश निकालना होगा महंगा- अब 1 जून से एटीएम से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है। क्यों की बैंक अब फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालना, मिनी स्टेटमेंट लेना या बैलेंस चेक करना पहले से महंगा हो सकता है. अपने बैंक का नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
रेलवे रूट्स में बदलाव- जून 2026 में भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। जिसका सीधा असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में पड़ेगा।


