बिलाईगढ़ में गौ सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन, गौ माता के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी
(करन साहू)
Bilaigarh News। विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय गौ सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन बिलाईगढ़ में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहे जिन्होंने सड़क पे आवारा घूम रहे मवेशियों को साथ में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्यालय में गौ वंश को अंदर छोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने रोक लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही ।
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन न्याय योजना चलाई जा रही थी जिसको भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार में आने के बाद बंद कर दिया गया है इसके बाद आवारा मावेशियों को सड़क हादसों का शिकार होना पड़ रहा है मवेशियों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। लगातार क्षेत्र में गौवंश की मौत की खबर आ रही है इसलिए हम मांग करते हैं कि गौ माता की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार गोधन न्याय योजना को पुनः चालू करें ।









