गिरवर निराला बने सारंगढ़- बिलाईगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष मंजुलता आनंद बनीं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

मदन खाण्डेकर

सारंगढ़ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश संगठन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार किया जा रहा है इसी के तहत सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला जिला प्रभारी मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव के निर्देशन में एवं निर्वाचन अधिकारी डमरू प्रसाद मनहर जी युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादराम हिरवानी के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में कुल तीन विकासखंड बिलाईगढ़ सारंगढ़ और बरमकेला ब्लाक आते है।

जहां सतनामी समाज की जनसंख्या लगभग तीन लाख है । जब से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अस्तित्व में आया तो तब से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला इकाई की गठन नहीं हो पाया था।जिसके कारण सामाजिक गतिविधियों को सम्पन्न कराने में मुश्किल हो रहे थे।इसी को ध्यान में रखते हुए गत 29 मार्च 2016 को जिला मुख्यालय सारंगढ़ के केशरवानी धर्मशाला में जिला ब्लाक के सामाजिक कार्यकर्ता साथियों और पदाधिकारियों की बैठक आहूत किए गए। तथा पूर्व घोषणा के अनुसार जिला इकाई की गठन सम्पन्न किए गए। सर्व प्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया फिर कार्यक्रम की शुरुआत किए गए। जिला इकाई के मुख्य टीम के लिए नाम आमंत्रित करने के बाद सभी पदों को मनोनयन पद्धति से चयन किया गया।

जिसमें मुख्य टीम के जिला अध्यक्ष श्री गिरवर निराला बिलाईगढ़ , उपाध्यक्ष जीवनलाल रातें सारंगढ़, विजय कुमार भारती बरमकेला ब्लाक,अमरनाथ खटकर सरसीवा, महिला उपाध्यक्ष रजनी बघेल पेंड्रावन, सचिव लक्ष्मण जोल्हे भटगांव , सह सचिव किशोर निराला भटगांव , कोषाध्यक्ष सुखीराम नौरंगे बरमकेला , प्रवक्ता मुद्रिका कुमार राय सरसिवा, मीडिया प्रभारी संयोजक सुबरन निराला , मीडिया प्रभारी धनीराम निराला भटगांव , इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता आनन्द सारंगढ़ , उपाध्यक्ष भुनेश्वरी बंजारे बिलाईगढ़ , कमला निराला सारंगढ़ , श्रीमती माहेश्वरी भारद्वाज बिलाईगढ़ , सचिव श्रीमती ऊषा नवरतन बिलाईगढ़। इसी प्रकार युवा प्रकोष्ठ जिला इकाई के जिला अध्यक्ष श्री ओंकार मल्होत्रा सारंगढ़ , उपाध्यक्ष श्री रेशम अजय सरसीवां, सचिव देव किशन जांगड़े, प्रवक्ता गोसाई भारद्वाज बिलाईगढ़ बनाए गए हैं। कुछ पद रिक्त हैं उसे संतुलन बनाते हुए दो सप्ताह के अंदर पूर्ण किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्री मोहन बंजारे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रृंगी, प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य यादराम हिरवानी, डमरू प्रसाद मनहर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश लाल जांगड़े, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश शासन हरिदास भारद्वाज ,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष  रामेश्वर प्रसाद खटकर, ब्लाक बिलाईगढ़ के अध्यक्ष सालिक राम घृतलहरे , सचिव हरिचंद भारद्वाज , कोषाध्यक्ष लालजी हिरवानी, परिक्षेत्र अध्यक्ष बेड भूषण सनेही, परिक्षेत्र अध्यक्ष सरसिवा लहाराम रत्नाकर , गणपत बंजारे, भूदेव कुमार बंजारे,रामदुलार निराला , तीरथ नारायण बंजारे , शनि बंजारे ,युवा प्रकोष्ठ ब्लाक बिलाईगढ़ अध्यक्ष राम पंकज ,कुशल जाटवर, महावीर सुमन ,गोरेलाल रेड्डी, पुकाराम कुर्रे , रामदास जांगड़े, टीकाराम मारकंडे, मलेच खूंटे , रम हल्ला मनहर , मनोज बाई खूंटे , सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े