Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, चांदी पड़ी फीकी; 21 फरवरी को ​कितना है रेट?

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना  5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144260 157530
मुंबई 143460 157380
अहमदाबाद 144310 157430
चेन्नई 144260 157380
कोलकाता 144260 157380
हैदराबाद 144260 157380
जयपुर 144410 157530
भोपाल 144310 157430
लखनऊ 144410 157530
चंडीगढ़ 144410 157530

चांदी की कीमत

चांदी में 21 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।






इन्हें भी पढ़े