कलश यात्रा के साथ नगर में श्रीमदभागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ रविवार 22 जून को हुआ।

ज्ञात हो कि तिवारी परिवार द्वारा स्व. उर्वशी तिवारी के प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें कथा वाचक के रूप में श्री राम जानकी मंदिर रायपुर से पधारे रूपाली पाण्डेय ने प्रथम दिन गौकर्ण की कथा सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित किया। उन्होंने कहा कि आत्म देव ब्राह्मण ने पुत्र के प्रति स्नेह एवं पुत्र की प्राप्ति के लिए भगवान से आराधना किया उनके घर में दो पुत्र प्राप्त हुये। संत महात्माओं के दिए हुवे फल से गाय के गर्भ से गोकर्ण का उत्पति हुई। आत्म देव की पत्नी धुंधली की बहन के द्वारा जो पुत्र प्राप्त हुआ जिसका नाम धुंधकारी है उन्होंने पिता को दुर्गति प्रदान करने का चेष्टा की परन्तु बढ़ा भाई गोकर्ण ने माता पिता को मोक्ष प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजक उर्वशी तिवारी के पुत्र भानु शंकर तिवारी( सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक – ग्रामीण बैंक ), रविशंकर तिवारी(सब इंस्पेक्टर कृषि उपज मंडी) , सूर्य शंकर तिवारी(अधिवक्ता) , पौत्र तरुण तिवारी (एसीएफ /एसडीओ–वन विभाग) , चंद्रकांत तिवारी (इंजिनियर – आई टी सेक्टर एम एन सी गुरुग्राम ) , सहित ग्रामीण जन श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

इन्हें भी पढ़े