पामगढ़ में राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, हनुमान व गोरिल्ला झांकी रही आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो…

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। राम नवमी के पावन अवसर पर पामगढ़ नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे नगर में धार्मिक माहौल के बीच जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। विशेष रूप से हनुमान जी की जीवंत झांकी और गोरिल्ला थीम पर आधारित अनोखी प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जुटे रहे।

यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस दौरान धुमाल ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की भी विशेष व्यवस्था रही।

इन्हें भी पढ़े