किराना व्यापारी के पुत्र का मुंबई एयरपोर्ट में इलेक्ट्रीकल इंजिनियर के पद पर हुआ नियुक्ति, परिजनों ने दिया बधाई
कसडोल। नगर के किराना व्यवसायी भोजपाल वर्मा के पुत्र कमलेश कुमार वर्मा का मुंबई एयर पोर्ट में इलेक्ट्रीकल इंजिनियर के पद पर नियुक्ति हुआ है जिसके लिये परिजनों सहित नगरवासियो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
भोजपाल वर्मा किराना व्यवसायी ने अपने पुत्र की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश आरम्भ से ही मेधावी छात्र रहा है जिनकी प्राथमिक पढ़ाई इंदिरा देवी गौरहा स्कूल में हुई। उसके बाद हाई स्कूल की पढ़ाई शाश्वत स्कूल बलौदाबाजार तथा 12 वी की पढ़ाई गुरुघासीदास शासकीय उच्च माध्य विद्यालय कसडोल से हुई।
उसके बाद आगे की पढ़ाई रायपुर, बैंगलोर एवं असम की गुवाहटी में किया। जिसके बाद मुंबई एयर पोर्ट में इलेट्रिक इंजिनियर के पद पर नियुक्ति हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता भोजपाल वर्मा, माता कृष्णा वर्मा, सहित परिजनों, गुरुजनो, मित्रों एवं नगर वासियो ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए बधाई दी है।





