बालाझार में 35 हाथियों के दल मौजूद, फसल को किया बर्बाद
(बब्लू तिवारी)
पत्थलगाँव। छत्तीसगढ़ के जशपुर और सरगुज़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बालाझार में 35 हाथियों का बड़ा दल घूम रहा है. सरगुजा के ढोंढागांव और जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र बालाझार में जमे हुए हैं. धान समेत साग-सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. कड़ाके की ठंड में प्रभावित क्षेत्र के लोग हाथियों के कारण खासे परेशान हैं. हाथी धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं. 35 हाथियों का यह दल सबसे पहले सीतापुर न परिक्षेत्र में पहुंचा था. धान-साग सब्जी खाकर और पैरों से कुचलकर नुकसान पहुंचाते हुए सभी 35 हाथी बालाझार- तमता मुख्य मार्ग को पार कर आगे बढ़े थे. हाथी जिस ओर भी जा रहे हैं वहां धान समेत दूसरी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
एक साथ 35 हाथी होने के कारण इनकी निगरानी में भी परेशानी हो रही है. रात के अंधेरे में हाथियों से जनहानि रोकना वन विभाग के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रही है. विभाग ने कई गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है. ज्यादा संख्या होने के कारण जिस खेत से होकर ये गुजर रहे हैं वह नष्ट हो जा रही है. वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सारी रात हाथियों की निगरानी में लगे हुए हैं. हाथियों के विचारण क्षेत्र से लगे गांव में लोगों को सतर्क किया जा रहा है.









