बोलेगा बचपन के तहत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में प्राथमिक शाला पामगढ़ से कविता वाचन में कक्षा पांचवी की हिना कश्यप प्रथम स्थान रही
पंकज कुर्रे
पामगढ़। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में बच्चों में आत्म-विश्वास को बढ़ावा देने और उनकी झिझक को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत, प्रतिदिन प्रार्थना के समय और प्रत्येक शनिवार को ‘‘बेगलेश डे‘‘ के अवसर पर बच्चों को सुविचार, समाचार वाचन, परिचय, कविता और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बोलेगा बचपन के तहत पामगढ़ में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया । जिसमें प्राथमिक शाला पामगढ़ से कविता वाचन में कक्षा पांचवी की हिना कश्यप प्रथम स्थान रही,1-2 से कविता वाचन में कक्षा पहली से नियति मानिकपुरी प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुस्तक पठन में कक्षा पांचवी से नीलेश्वर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं आत्म परिचय में कक्षा दूसरी की सारयू मनहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शाला परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधान पाठक रीता कश्यप ने बच्चों को बधाई दी। एवं सभी शिक्षकों पुष्पलता कृष्णा , सुलक्ष्मी भगत , कल्पना डहरिया, पूर्वी सोनी के कार्यों का सराहना करते हुए बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहन कौशिक सेजस के प्राचार्य एन जे एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


