जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा । जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डोंगरी-कोरबी मार्ग स्थित भारतमाला सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतकों के नाम 

1 मृतक दिलहरन दास वैष्णों पिता नौमन उम्र 62 वर्ष डोंगरी

2 केदाल बरेठ पिता रामसाय उम्र 52 वर्ष ग्राम डोंगरी

3 संतु यादव पिता चिंताराम उम्र। 70 वर्ष ग्राम कोरबी

सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़े