पकरिया गांव में बिजली समस्या को लेकर बुलंद हुई आवाज, जनप्रतिधियों संग ग्रामीणों ने किया विभाग का घेराव
(पंकज कुर्रे)
अकलतरा । नरियरा डिवीजन के पकरिया झूलन में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को लेकर बुधवार को आवाज बुलंद की गई। ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग का घेराव किया। घेराव की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए तत्काल निराकरण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त कि बिजली समस्या का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान मनीष सिंगसर्वा जनपद सदस्य प्रतिनिधि उपसरपंच , पंचगण कमलेश सिंगसर्वा, कन्हैया सोनी, शनि सूर्यवंशी, आयुष सिंगसर्वा, तरुण सरकार, भीम रेजीमेंट के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


