ठाकुरदीया में जहरीले सांप ने मां बेटी को काटा, सांप के काटने से 9 वर्षीय किशोरी की मौत, मां जिला अस्पताल रेफर 

(नीलेश कुमार शर्मा)

कसडोल। थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया से दर्दनाक घटना सामने आया जहां आज रात्रि 4 बजे जमीन पर सोए मां बेटी को को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे एक की मौत हो गई वही दूसरे का हालत गंभीर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज रात्रि 4 बजे घर के जमीन पर सोए सतवती पारदी पति धरमू पारदी उम्र 35 वर्ष और देविका पारदी पिता धरमू पारदी उम्र 9 वर्ष को अज्ञात जहरीले सांप ने काट लिया जहां परिजनों ने मां बेटी को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया था जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, इसी दौरान 9 वर्षीय किशोरी की सीएचसी केंद्र में मौत हो गया वही मां को जिला अस्पताल रिफर किया गया। इस घटना से पूरा में शोक का माहौल है।