सामाजिक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में दलदली गिरौदपुरी की प्रधान पाठक जलबाई पैकरा ने बच्चों को पढ़ाई के लिए दी आर्थिक सहायता राशि

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी। बुंदेला गांव के बिना माता पिता के बच्चे कुमारी कामिनी कंवर, वेदिका कंवर, चन्द्र नैना कंवर, भुपेश कंवर , पालेन्द सिंह कंवर को उनकी दयनीय स्थिति से अवगत होकर सभी की पढ़ाई लिखाई के खर्च के लिए जलबाई पैकरा ने दस हजार रुपए कि सहयोग राशि अपनी तरफ़ से स्वेच्छा से प्रदान किया एवं बच्चों को आगे कि पढ़ाई खेलकूद आदि प्रतियोगि परिक्षाओं कि तैय्यारी के लिए भी यथासंभव भविष्य में सहयोग प्रदान करने का विचार व्यक्त किया। यह सहयोग राशि उनके घर बुंदेला में प्रदान किया गया जिसमें गांव के गणमान्य व्यक्ति उमेश कुमार वरिष्ठ समाजसेवी एवं सचिव महिला डेवलप फाउंडेशन तथा समाज सेवी सरपंच श्रीमती कांति मेंदराम , आदिवासी समाज के मुन्ना कंवर, फिरतराम विश्वकर्मा एवं श्रीमती नीता कांत सुमन,सुनिल महादेव यादव, बलराम श्रीवास आदि उपस्थित थे। पढ़ाई के लिए सहयोग प्राप्त कर बच्चों के चेहरे में मुस्कान दिखी एवं जल बाई पैकरा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना प्रेषित की।


इन्हें भी पढ़े