पुरानिक जोशी आत्महत्या केस में सतनामी समाज के लोगों ने पुरूर थाने में शव रखकर किया था प्रदर्शन तबादले में तीन प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों के नाम शामिल, प्रशासनिक कसावट की कवायद

(दीपक देवदास)

बालोद। जिले के पुलिस विभाग (POLICE DEPARTMENT)  में पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों (POLICE STATIONS)  में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों (POLICEMEN)  का ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 3 प्रधान आरक्षक (HEAD CONSTABLE)  और 3 आरक्षक शामिल हैं। पुरूर में अधेड़ की आत्महत्या (SUICIDE)  के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर प्रधान आरक्षक अनंत सोनी के खिलाफ शिकायत (COMPLAINT)  दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसपी ने प्रधान आरक्षक का ट्रांसफर (TRANSFER)  कर रक्षित केंद्र बालोद में अटैच (ATTACHED) कर दिया है। इसके अलावा मंगचुवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विकास राजपूत का ट्रांसफर कार्यालय पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर (GURUR)  संबद्ध में किया गया है।

अर्जुंदा में पदस्थ प्रधान आरक्षक टुमन रावटे को रक्षित केंद्र बालोद भेजा गया है। पुरूर थाने में पदस्थ आरक्षक लिखन साहू का ट्रांसफर रनचिरई थाने किया गया है। गुंडरदेही में पदस्थ आरक्षक सुरेश चंद्राकर को रक्षित केंद्र बालोद और रक्षित केंद्र बालोद से पंकज तारम को गुंडरदेही थाने भेजा गया है। 25 फरवरी को एसपी (SP)  से आदेश जारी होने के बाद प्रतिलिपि दुर्ग रेंज के आईजी, सभी राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक सहित संबंधितों को भेजा गया है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सूत्र बताते हैं कि लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसपी ने यह एक्शन लिया है।

विधानसभा में संगीता सिन्हा ने उठाया था मामला

बता दें कि पुरूर में पुरानिक जोशी (PURANIK JOSHI)  ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। पुरुर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा था कि जब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर नहीं होगी शव नहीं उठाने देंगे। काफी तनाव के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पुरानिक जोशी से 30 हजार रुपये की डिमांड (DEMAND)  की थी। रकम नहीं देने पर जेल (JAIL) भेजने की धमकी (THREAT) भी दी थी। इस मामले को विधायक संगीता सिन्हा (SANGEETA SINHA)  ने विधानसभा में उठाया था। इसके अलावा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने भी संबंधित अफसरों से इस पर चर्चा की थी।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू : एसपी

बालोद एसपी योगेश कुमार पटेल ने ट्रांसफर (TRANSFER) पर कहा कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ छह पुलिस कर्मचारियों के अस्थायी स्थानांतरण का आदेश (ORDER) जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेंगे तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था (ADMINISTRATIVE LAW) को सुदृढ़ एवं कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है।

इन पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

– प्रधान आरक्षक विकास राजपूत को थाना मंगचुवा से कार्यालय पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर
– प्रधान आरक्षक टुमन रावटे को थाना अर्जुन्दा से रक्षित केन्द्र बालोद
– प्रधान आरक्षक अनंत सोनी को थाना पुरूर से रक्षित केंद्र बालोद
– आरक्षक लिखन साहू को थाना पुरूर से थाना रनचिरई
– आरक्षक सुरेश चंद्राकर को थाना गुण्डरदेही से रक्षित केन्द्र बालोद
– आरक्षक पंकज तारम को रक्षित केन्द्र बालोद से थाना गुण्डरदेही भेजा गया है।

इन्हें भी पढ़े