भारतीय रेलवे तीन महीनों में देशभर में 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 18,262 ट्रिप संचालित करेंगी, सीजन के दौरान यात्रियों को समय पर राहत देने के लिए 11,294 ट्रेनों के ट्रिप की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है
(प्रदीप गुप्ता)
भारतीय रेलवे ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने देश भर में बड़ी संख्या में विशेष ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देकर गर्मी के चरम मौसम में यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 15 अप्रैल, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 18,262 ट्रिप संचालित करेंगी।
इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है, जिनमें 11,294 यात्राएं शामिल हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि नियोजित सेवाओं का एक बड़ा हिस्सा यात्रियों के लिए बुकिंग और यात्रा योजना बनाने के लिए काफी पहले से ही उपलब्ध है।यह व्यापक योजना भारतीय रेलवे के यात्रियों के अधिक भीड़-भाड़ वाले सीजन, विशेष रूप से छुट्टियों, त्योहारों और यात्रा के व्यस्त महीनों के दौरान, के प्रबंधन के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है।
क्षेत्रवार विवरण
भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख जोनों में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिससे संतुलित क्षेत्रीय संपर्क और कुशल यात्री प्रबंधन सुनिश्चित होता है। नीचे उन सभी 16 जोनों के नाम दिए जा रहे-
-दक्षिण मध्य रेलवे 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) की मंजूरी और 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) की अधिसूचना के साथ सबसे आगे है।
-पश्चिमी रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है और 62 ट्रेनों (1,878 ट्रिप) को अधिसूचित कर दिया है।
-उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-सेंट्रल रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-दक्षिणी रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (1,060 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-उत्तर पूर्वी रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (88 ट्रिप) की सूचना जारी कर दी गई है।
-पश्चिम मध्य रेलवे ने 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-पूर्वी रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 20 ट्रेनों (141 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 8 ट्रेनों (70 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
-दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
अधिक मांग वाले मार्गों पर विशेष ट्रेनों को तैनात करके, भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित कर रहा है कि गर्मियों की भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।


